रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो स्टील के रीहीटिंग फर्नेस की कैंपेन लाइफ बढ़ाने तथा फर्नेस में स्केल फॉर्मेशन को कम करने जैसे महत्वपूर्ण विषय पर प्लांट के एचआर-एलएंडडी विभाग एवं हॉट स्ट्रिप मिल विभाग द्वारा 18 नवंबर को संयुक्त रूप से लर्निंग, एक्सीलेंस एंड ऑप्टिमाइजेशन (एलईओ) कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में सेल की विभिन्न इकाइयों के साथ-साथ अन्य स्टील प्लांटों और औद्योगिक साझेदार संगठनों से आए इंजीनियरों, मेंटेनेंस प्रोफेशनल्स और फर्नेस विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यशाला में भिलाई, राउरकेला, बोकारो, इस्को बर्नपुर, दुर्गापुर स्टील प्लांट, आरडीसीआईएस, जेएसडबल्यू विजयनगर वर्क्स, जिंदल स्टील ओडिशा, डेनिएली इंडिया और फाइव्स स्टील इंडिया के प्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यशाला का उद्घाटन बीएसएल बोकारो के अधिशासी निदेशक (वर्क्स) प्रिय रंजन, अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन) ए. के. दत्त, मुख्य महाप्रबंधक शरद गुप्ता, अरविंद कुमार, निर्मल कुमार सिंह, पी. के. वर्मा और मुख्य महाप्रबंधक (एचआर-एलएंडडी) नीता बा की उपस्थिति में किया गया। स्वागत संबोधन में पी. के. वर्मा ने इसे फर्नेस मेंटेनेंस और परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन का महत्वपूर्ण मंच बताया।
कार्यशाला के तकनीकी सत्रों में स्केल फॉर्मेशन, प्रिवेंटिव मेंटेनेंस, रिफ्रेक्ट्री रणनीतियाँ, तापमान नियंत्रण, ऑटोमेशन एवं डिजिटल मॉनिटरिंग पर विस्तृत चर्चा की गयी। बताया गया कि कार्यशाला ने फर्नेस लाइफ एन्हांसमेंट और स्केल रिडक्शन की बेहतर समझ विकसित की तथा सेल इकाइयों और औद्योगिक साझेदारों के बीच सहयोग और मजबूत हुआ है।
![]()













Leave a Reply