रोजगार और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बगियारी मोड़ पर भारत माला परियोजना के तहत प्रखंड के दर्जनों गांवों से होकर गुजरने वाली सिक्स लेन सड़क निर्माण को लेकर 18 नवंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज द्वारा की गई।
आयोजित बैठक में स्थानीय युवाओं के रोजगार, कार्य एजेंसी के मालवाहक वाहनों से फैल रहे प्रदूषण तथा सड़क निर्माण कार्य से जुड़ी अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी।
बैठक में कम्पनी के अधिकारी, कसमार प्रखंड के प्रशासनिक अधिकारी में जल अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी भजनलाल महतो, जेएलकेएम बोकारो जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार महतो, केंद्रीय टीम के भुवनेश्वर महतो, सामाजिक कार्यकर्ता श्यामल कुमार झा सहित सैकड़ों ग्रामीण और विभिन्न जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण से जुड़ी जन-चिंताओं को स्पष्ट रूप से रखा। वहीं युवाओं ने रोजगार के अवसरों को प्राथमिकता देने की मांग की। कम्पनी प्रतिनिधियों ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाएगा। वाहनों से फैल रहे धूल व प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएंगे। कार्य प्रक्रिया को जनहित व पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप संचालित किया जाएगा। कंपनी ने आश्वस्त किया कि उपरोक्त मांगों पर अतिशीघ्र सहमति के अनुसार कार्रवाई शुरू की जाएगी।
![]()













Leave a Reply