Advertisement

एचएमटी कॉलोनी में बनाए जा रहे अवैध गैरेज निर्माण को डीवीसी अधिकारियों ने रोका

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल के एचएमटी कॉलोनी में अवैध तरीका से बनाए जा रहे गैरेज के निर्माण कार्य को 17 नवंबर को डीवीसी के अधिकारियों द्वारा रोक दिया गया।

बताया जाता है कि बोकारो थर्मल रेलवे गेट समीप आवास क्रमांक एचएमटी 28 के नीचे डीवीसी की जमीन में अवैध तरीका से बनाए जा रहे गैरेज निर्माण कार्य को उप महाप्रबंधक के निर्देश पर होमगार्ड जवानों ने रोक दिया है।

यहां डीवीसी की तीन मंजिला आवास एचएमटी 28 के नीचे एक सप्लाई मजदुर द्वारा कार रखने हेतु गैरेज का निर्माण करवाया जा रहा था। जिसकी सूचना उप महाप्रबंधक कालीचरण शर्मा को मिली। शर्मा के निर्देश पर 17 नवंबर को भू-सम्पदा विभाग के अधिकारी अरघा बासु होमगार्ड के जवानों के साथ अवैध निर्माण स्थल पहुंचे और गैरेज निर्माण कार्य को बंद करवा दिया। बासु ने कहा कि डीवीसी को बगैर सूचना दिए सप्लाई मजदुर द्वारा मुख्य सड़क किनारे गैरेज का निर्माण करवाया जा रहा था जिसे रोक दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *