एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) अस्पताल के चिकित्सकों की एक विशेष टीम द्वारा 17 नवंबर को विद्यार्थियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण (हेल्थ चेक-अप) किया गया।शिविर में विद्यालय के छात्रों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, आँख-कान परीक्षण, दांतों की जांच सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानकों का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी. आर. डे ने डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल के चिकित्सकों एवं उनकी टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने की दिशा में जागरूक बनाते हैं। मौके पर चिकित्सकों ने बच्चों को नियमित साफ-सफाई, स्वच्छता, हाथ धोने की आदत तथा पौष्टिक भोजन ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।
साथ ही, उन्होंने छात्रों को दैनिक दिनचर्या में स्वास्थ्य संबंधी अच्छे व्यवहार अपनाने की सलाह भी दी। विद्यालय परिवार ने चिकित्सक टीम के प्रभावी सहयोग और समय प्रदान करने के लिए आभार प्रकट किया।
![]()













Leave a Reply