एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड की राजधानी रांची के दरभंगा हाउस स्थित सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय में 17 नवंबर को सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 के समापन -सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
आयोजित समारोह में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के उप प्रबंधक (सामुदायिक विकास) शैलेश कुमार को सीसीएल का सर्वश्रेष्ठ नोडल अधिकारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) निलेंदु कुमार सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्रा, फंक्शनल डायरेक्टर्स, सभी एरिया महाप्रबंधक, विभिन्न क्षेत्रों के नोडल अधिकारी एवं सीसीएल मुख्यालय के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि उप प्रबंधक शैलेश कुमार को यह सम्मान क्षेत्र में सतर्कता जागरूकता को जन-आंदोलन के रूप में विकसित करने, समुदाय को जोड़ने वाले प्रभावी कार्यक्रमों के आयोजन तथा विभिन्न इकाइयों के बीच उत्कृष्ट समन्वय के लिए प्रदान किया गया। पूरे अभियान के दौरान उनकी रचनात्मक पहल, फील्ड – लेवल एंगेजमेंट तथा समयबद्ध क्रियान्वयन ने सीसीएल के सतर्कता जागरूकता अभियान को उल्लेखनीय सफलता दिलाई। वरिष्ठ प्रबंधन ने उनके योगदान को उत्कृष्ट, प्रेरणादायक और परिणाम-केंद्रित बताते हुए विशेष प्रशंसा की।
समारोह के दौरान सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 के तहत आयोजित गतिविधियों, जागरूकता रैलियों, निबंध/क्विज़ प्रतियोगिताओं, सामुदायिक संवाद कार्यक्रमों तथा डिजिटल एंगेजमेंट का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। अधिकारियों ने संगठन में पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा एवं नैतिकता को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए सतर्कता को सुशासन का आधार स्तंभ बताया। अंत में आने वाले वर्षों में भी इसी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ सतर्कता-सम्बंधित पहलों को और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
![]()













Leave a Reply