अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के पर्यटन विभाग के मुख्य सांस्कृतिक मंच पर 17 नवंबर को सारण जिला प्रशासन छपरा एवं कला संस्कृति युवा विभाग कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
प्रस्तुत कार्यक्रम में दूरदर्शन कलाकार अमरनाथ जयसवाल एंड टीम द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से
दर्शकों का भरपूर आयोजन किया गया। कई महोत्सव में शामिल होकर भजनों का सिक्का जमा चुके दूरदर्शन कलाकार अमरनाथ जयसवाल एंड टीम ने प्यार नहीं है सुर से जिसको, वो मूरख इन्सान नहीं भजन से दर्शक – श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कार दिया।
उनके साथ संगत कलाकारों में की-बोर्ड पर राजन कुमार, नाल पर सुनील चैंपियन, इफेक्ट अरविंद कुमार आदि शामिल रहे। प्रथम प्रस्तुति गणेश वंदना हम त गणपति जी के सबसे पहले बुलाई ले। उसके बाद की प्रस्तुति हरि नाम सुमरि सुखधाम जगत में जीवन दो दिन का, राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट तथा है आंख वह जो श्याम का दर्शन किया करें भजन सम्राट के गीतों को गाकर समा बांध दिया।

कार्यक्रम में मीरा के भजन ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन तथा शिव भजन ओम नमः शिवाय ने भक्ति रस की सरिता प्रवाहित कर दी, जिसमें दर्शकों ने आनंद के खूब गोते लगाए। एक अतिथि कलाकार ने बीच में यही ठईया टिकुली हेरा गइले दइया रे, के जईह हाजीपुर के जईहे पटना गाकर श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
अगली प्रस्तुति में अमरनाथ जयसवाल ने शिव भजन गौरा कहेली बेरी – बेरी हमरा मिलेले भंगेरी और भोजपुरी गीत राम नाम में हवे अइसन दवाई पियबत दर्द ना बुझाई गीत ने भी वाहवाही बटोरी। सारण जिला प्रशासन की ओर से आईसीडीएस की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ने कलाकारों को स्मृति चिन्ह सम्मान से सम्मानित किया। मंच संचालन उद्घोषक विट्ठल नाथ सूर्य द्वारा किया गया।

इस दौरान प्रत्येक दिन की भांति दिवा कालीन संस्कृति कार्यक्रम में सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सारण के दिशा निर्देश के आलोक में सुरभि कला मंच सोनपुर के सोनू बाबू ने गौरी के ललना से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आजु मिथिला नगरिया निहाल सखिया भी प्रभावी रहा। डांस की प्रस्तुति सरिया लाई द बलमजी कलकतिया एवं जब – जब टिकवा मंगली रे जटवा आदि गीत पर भाव नृत्य प्रस्तुत कर अरविंद कुमार और नूतन कुमार की युगल जोड़ी ने श्रोताओं का मन मोह लिया।
मोनी जायसवाल ने शारदा सिन्हा के गीत पनिया के जहाज से पलटनिया बनि अइह पिया आदि कई गीत की प्रस्तुति कर श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया। लोक गायक विजय यादव, गायिका रागिनीश्री ने नशा मुक्ति एवं दहेज पर आधारित गीत गाकर वातावरण को गमगीन बना दिया। संगत कलाकारों में बैंजो पर ऋतिक चंद्रवंशी, हारमोनियम पर गौरी शंकर पंडित, नाल पर राजू कुमार, इफेक्ट पर भोला आदि कलाकार शामिल रहे। जिला प्रशासन छपरा द्वारा आयोजित कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी विट्ठल नाथ सूर्य ने किया।
![]()













Leave a Reply