मंदिर न्यास समिति ने प्रदेश अध्यक्ष को किया अंगवस्त्र से सम्मानित
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर के विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेला के बाबा हरिहरनाथ मन्दिर में 17 नवंबर को बिहार प्रदेश धार्मिक न्यास बोर्ड अध्यक्ष रणवीर नंदन ने पूजा की। यहां मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष प्रमोद मुकेश ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
बताया जाता है कि राज्य न्यास बोर्ड अध्यक्ष ने बाबा हरिहरनाथ का जलाभिषेक व पूजा – अर्चना किया। मन्दिर के पुजारियों के वैदिक मन्त्रोंच्चार के बीच न्यास बोर्ड अध्यक्ष रणवीर नंदन ने भगवान हरिहरनाथ का जलाभिषेक और पूजन किया।

बाबा हरिहरनाथ मन्दिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला और कोषाध्यक्ष निर्भय कुमार ने अंगवस्त्र और भगवान हरिहरनाथ का स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया। वहीं न्यास बोर्ड के सदस्य शायन कुणाल ने भी बाबा हरिहरनाथ की पूजा – अर्चना की। बाबा हरिहरनाथ मन्दिर न्यास समिति अध्यक्ष प्रमोद मुकेश एवं सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला ने सायन कुणाल को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

इसी प्रकार बाबा हरिहरनाथ मन्दिर में 17 नवंबर को कई नवनिर्वाचित बिहार विधान सभा के विधायकों का भी आगमन जारी रहा। महुआ विधान सभा में जदयू के विधायक संजय सिंह भी अपने सैकड़ों भक्तगण के साथ सुबह नौ बजे बाबा हरिहरनाथ का जलाभिषेक और पूजन किया।
![]()













Leave a Reply