एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झालसा रांची के बीते 7 नवंबर के पत्रांक- 4744/25 के आलोक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बोकारो अनिल कुमार मिश्रा क्रम-2 के निर्देश पर 17 नवंबर को जिला के हद में चंदनकियारी तथा चास में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार एवं कल्याण अधिनियम, 2007 के प्रावधानों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ओल्ड एज होम, बड़ाजोर (चंदनकियारी) तथा ओल्ड एज होम, सोलागिडीह (चास) में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बोकारो के सचिव अनुज कुमार क्रम-2 के निर्देश पर मध्यस्थ विष्णु प्रसाद नायक एवं विजय कुमार यादव ने सीनियर सिटीजंस एक्ट संबंधित विधिक प्रावधानों की जानकारी देकर उपस्थित जनों को जागरूक किया।
इनके साथ पारा लीगल वॉलंटियर्स यदु महतो एवं रतिलाल कुम्भकार ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। मौके पर वरिष्ठ नागरिकों एवं उपस्थित अधिकारियों को अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई, जिसमें माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण, देखभाल तथा उनके अधिकारों की सुरक्षा से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों ने भी अपने विचार साझा किए और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो अनुज कुमार ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बोकारो का उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को उनके अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समय पर मिले और वे सम्मानजनक जीवन जी सके।
![]()













Leave a Reply