Advertisement

गोमिया के वन क्षेत्र में हाथियों का तांडव, महिला को पटक कर मार डाला

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया वन क्षेत्र में जंगली हाथियों का तांडव जारी है। हाथियों ने लगभग सप्ताह पूर्व दो युवक को पैरो तले कुचल कर मार डाला था। एकबार फिर हाथियों ने एक ग्रामीण महिला को पटक कर मार डाला है। वन विभाग मुख दर्शक बना है।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के सुदूर व्रती क्षेत्र कुंदा पंचायत के खखंडा गांव में हाथियों का कहर जारी है। बीते 16 नवंबर की देर रात्रि एक हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया। जिस कारण गांव में दाखिल हो गया। इस दौरान कई घरों को क्षति पहुंचाया। बताया जाता है कि ग्रामीण रहिवासी 60 वर्षीय महिला संझो देवी अपने घर में अकेली थी।

घर के बाहर आवाज सुनकर वह जैसे ही दरवाजा खोली कि हाथी ने अपने सूढ पर लपेटकर ले गया और पैरों से कुचलकर मार डाला। बताते चले कि इससे पहले तिलैया पंचायत के पूर्व मुखिया बालेश्वर महतो के पुत्र प्रकाश महतो एवं चरकू महतो की जान जंगली हाथियों ने ले ली। महीना भी नहीं बीता और तीन ग्रामीण रहिवासी आदमखोर हाथी के शिकार होकर असमय काल के गाल में समा गये और वन विभाग केवल लाठी पीटती रह गयी।

घटना के बाद 17 नवंबर को आक्रोशित रहिवासियों ने मृतका सांझो देवी के शव को सड़क पर रखकर हीरक रोड को जाम कर दिया। रहिवासियों ने बताया कि आए दिन हाथियों के कहर से ग्रामीण रहिवासियों की जान जा रही है और प्रशासन चिर निद्रा में सोई है। वन विभाग मुख दर्शक बनी है। कहा कि आखिर कब तक हम ग्रामीण बेमौत मारे जाते रहेंगे।
घटना के संबंध में गोमिया रेंज ऑफिस के पदाधिकारी से दूरभाष पर बात करने पर कहा कि विभागीय कर्मी हाथियों को भगाने के लिए प्रयासरत हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *