एस. पी. सक्सेना/हजारीबाग (झारखंड)। बाल-दिवस और झारखंड स्थापना दिवस की दोहरी खुशी को साझा करते हुए 16 नवंबर को सत्यलोक संस्था द्वारा बच्चों के बीच टॉफी एवं पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ मिलकर आनंद और उत्सव का माहौल बनाया।
जानकारी देते हुए सत्यलोक के संस्थापक एस. एन. राय ने बताया कि हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के नवाडीह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों को शिक्षा से जुड़ी आवश्यक सामग्री प्रदान की गई, ताकि उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग किया जा सके। बताया कि टॉफी वितरण के माध्यम से बच्चों में उत्साह और खुशी का संचार हुआ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गणेश, रोहन, जूलियस, जया निशाद, नंदनी और चांदनी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। संस्था ने उनके समर्पण और सहयोग की सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। संस्थापक राय ने कहा कि सत्यलोक संस्था आगे भी इसी तरह सामाजिक उत्थान, शिक्षा और बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखेगी।
![]()













Leave a Reply