प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में 16 नवंबर को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राज्य सरकार की ओर से झारखंड राज्य आंदोलनकारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बता दें कि, वर्ष 1990 के दशक में अलग झारखंड राज्य की मांग को लेकर जबरदस्त आंदोलन किया गया था। तत्कालीन बिहार राज्य के दौरान राजकीय स्तर पर भारी क्षति भी हुई थी तथा अनेकों आंदोलनकारियों को प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान जेल भी जाना पड़ा था। जिला मुख्यालय बोकारो से प्रखंड कार्यालय में भेजी गई आंदोलनकारियों की सूची में पेटरवार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों की 162 आंदोलनकारियों के नाम शामिल था, जिसमें अनेकों महिलाओं के भी नाम शामिल था। यह सम्मान समारोह उन आंदोलनकारियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर समारोह में मुख्य रूप से सूबे के पेयजल स्वच्छता एवं मद्द निषेद मंत्री योगेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व सभी आंदोलनकारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम धरती आबा बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए जाने के बाद सम्मान समारोह का उद्घाटन मंत्री प्रसाद द्वारा विधिवत किया गया। इसके बाद प्रशासनिक पदाधिकारी यथा पेटरवार बीडीओ संतोष कुमार महतो, सीओ अशोक राम तथा झामुमो बोकारो जिला कमिटी, प्रखंड कमिटी के पदेन प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के हाथों प्रशस्ति-पत्र बांटे गए।

बताया जाता है कि समारोह में बहुतों आंदोलनकारी नहीं आ पाए, उन्हें बाद में प्रशस्ति-पत्र मिल जाएगा। इस खास मौके पर प्रखंड कार्यालय में मानो मेला जैसा दृश्य उत्पन्न हो गया था। प्रशासन द्वारा सबों को लंच पैकेट भी दिया गया।
![]()













Leave a Reply