मौत से पहले युवक ने बनाया वीडियो
प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल के पंच मन्दिर कॉलोनी रहिवासी 30 वर्षीय युवक तुषार कुमार सिंह की संदेहास्पद स्थित में धनबाद जिला के हद में हनुवाडीह ओपी थाना क्षेत्र में हो गई। मृतक युवक प्रवासी मजदूर था।
मृतक तुषार के पिता राजन सिंह एवं मां ने बताया कि बीते 11 नवंबर को तुषार उड़ीसा के छारसु गोदा काम करने बोकारो थर्मल से निकला था। बताया कि उसे चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठा दिया गया था। कुछ घंटो के बाद जब फोन से सम्पर्क किया गया तो उसने दूसरी बार में बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन और बाद में रांची रेलवे स्टेशन पहुंचने की बात कही थी। रांची के बाद फोन से सम्पर्क किया गया तो मोबाइल का नम्बर स्विच ऑफ बताने लगा।
इस सम्बन्ध में बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव ने 16 नवंबर को बताया कि युवक तुषार के लापता होने से सम्बन्धित कोई लिखित शिकायत आवेदन बोकारो थर्मल थाना की पुलिस को परिजनों द्वारा नहीं दिया गया है। बताया कि 16 नवंबर को मौखिक रूप से परिजनों ने थाना में तुषार के द्वारा खुदकुशी कर लिए जाने संबंधित जानकारी दिया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार खुदकुशी करने के पहले युवक द्वारा अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाने की बात सामने आ रही है।
![]()













Leave a Reply