प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट बांध प्रमंडल द्वारा निकाली गई विभागीय तेनु – बोकारो नहर मरम्मती कार्य का ऑन लाइन संविदा को तेनुघाट संवेदक संघ ने पुनः बैठक कर सामूहिक विरोध किया है।
बैठक तेनुघाट बस पड़ाव के समीप 16 नवंबर को संवेदक संघ द्वारा की गई। जिसमें सौ से ज्यादा संवेदक उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सहदेव सोरेन सहित सभी ने एक स्वर में तेनुघाट – बोकारो नहर मरम्मति के लिए निकाले गए ऑन लाइन संविदा का खुल कर विरोध करते हुए रद्द करने की मांग की। साथ हीं ऑफ लाइन संविदा निकालने की मांग की, ताकि स्थानीय बेरोजगार विस्थापितों को मान, सम्मान और हक अधिकार मिल सके।
बताते चले कि तेनु-बोकारो नहर का मरम्मती कार्य विभाग के द्वारा बार बार ऑन लाइन संविदा निकाल कर यहां के रहिवासियों और विस्थापितों का हक और अधिकार छीनने का प्रयास विभाग के द्वारा किया जा रहा है। बैठक में सभी संवेदकों से अपील किया गया कि एक भी संवेदक ऑनलाइन संविदा नहीं भरेगा। जो भी संवेदक ऑनलाइन संविदा भरेगा, सभी उसका विरोध करेगा। वैसे संवेदक के खिलाफ संघ की ओर से उचित कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
उपस्थित संवेदकों ने कहा कि हम सब तेनुघाट डैम और नहर के विस्थापित है। हम सब का पूर्वजों ने डैम में अपनी जमीन जगह दे दिया और हम सब बेरोजगार हो गए हैं। हमारा जमीन भी खत्म हो गया। कहा गया कि साल में एक बार तेनुघाट नहर मरम्मति का संविदा आता है। उसे भी पदाधिकारियों की मनमानी रवैया से ऑन लाइन कर दिया जाता है। ऐसे में छोटे छोटे संवेदकों का क्या होगा, जिसे बड़ा कार्य मिल नहीं पाता। ऐसे में पेपर खराब हो जाएगा।

बैठक में चन्द्रिका यादव, मंटू यादव, पप्पू यादव, मनोहर नायक, जितेन्द्र यादव, लालबहादुर शर्मा, सुनील ठाकुर, अशोक कुमार, केदार यादव, संतोष यादव, दीपचंद गोप, धनेश्वर मुर्मू, संजय सिंह, सुनील ठाकुर, सुनील, गौतम, बुधन गंझु, शिव कुमार पाल, सुधीर कुमार ठाकुर, इस्राफील अंसारी, शिव कुमार नायक, अमोद कुमार राय, मनोज केवट, अयाज अली, प्रदीप ठाकुर, संजय यादव, केदार यादव, बबलू वारिश, विनय कुमार सहित सैकड़ों संवेदक मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply