Advertisement

नवनिर्वाचित विधायक ने बाबा हरिहरनाथ की पूजा कर ली मौनी बाबा से आशीर्वाद

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र मेला के प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मन्दिर में 16 नवंबर को सोनपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित एनडीए समर्थित भाजपा विधायक विनय कुमार सिंह ने पूजा -अर्चना व जलाभिषेक किया। इस मौके पर हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति की ओर से सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला ने अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर विधायक को सम्मानित किया।

इस मौके पर मन्दिर न्यास समिति के मिथिलेश कुमार सिन्हा के निर्देशन में स्वागत और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। नवनिर्वाचित विधायक के साथ उनके सैकड़ों समर्थक उपस्थित थे। बाबा हरिहरनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद विधायक सिंह लोकसेवा आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने सूर्य एवं शनि मंदिर के महंत संत विष्णुदास उदासीन उर्फ मौनी बाबा से मिलकर आशीर्वाद ग्रहण किया।

ज्ञात हो कि 16 नवंबर को रविवार होने की वजह से सोनपुर के सभी मठ-मंदिरों में काफी भीड़ रही। सुबह चार बजे से रात आठ बजे तक बाबा हरिहरनाथ मंदिर में हजारों दर्शनार्थियों का आवागमन होता रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने जहां जलाभिषेक और भगवान हरिहरनाथ का दर्शन किया। वहीं मन्दिर के पुजारीगण पवन शास्त्री, सदानंद बाबा, गजेन्द्र बाबा, बमबम बाबा ने विधि विधान और वैदिक मन्त्रोंच्चार के साथ श्रद्धालुओं का पूजन कराया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *