Advertisement

नागरिक मंच द्वारा मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड स्थापना दिवस 15 नवंबर सह भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर नागरिक अधिकार मंच द्वारा आयोजित बोकारो और विकास विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में बोकारो के विकास से संबंधित अनेक विषयों पर विषद परिचर्चा में अनेकों बुद्धिजीवियों, समाज सेवियों सहित कई सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर तथा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के गायन के साथ प्रारम्भ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व उप कुलपति सह पूर्व प्राचार्य बोकारो सिटी कॉलेज एस के शर्मा ने कहा कि झारखंड के निर्माण से राज्य में कई तरह के विकास तो हुए मगर बोकारो को जितना आगे बढ़ना चाहिए था उतना बढ़ नहीं पाया। साथ ही यहां उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं का ह्रास ही हुआ है। कहा कि सरकार और यहां की जनता को बोकारो के विकास हेतु नागरिक अधिकार मंच द्वारा शुरू किए गए आंदोलनों का साथ देना चाहिए।

मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’ ने कहा कि बोकारो को हवाई सुविधाओं से वंचित रखना यहां के नागरिकों के साथ एक धोखा है। नागरिक अधिकार मंच हमेशा ही बोकारो सहित पूरे झारखंड के विकास के प्रति सदा चिंतित रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, हवाई मार्ग, स्वच्छता, पर्यावरण, नशामुक्ति, औद्योगिक विकास, व्यापार, विस्थापितों के समस्याओं के समाधान हेतु अग्रसर होकर कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में मंच के केंद्रीय महासचिव मृणाल चौबे, दुर्गा सेवा संस्थान के अध्यक्ष उमेश सिंह, स्वास्थ्य पर्यावरण संरक्षण संस्थान के उपाध्यक्ष अखिलेश ओझा, स्वच्छ भारत अभियान के सह संयोजकों वीरेंद्र चौबे, डॉ गणेश सिंह, विजय त्रिपाठी, अर्जुन पांडेय, ललित कुमार, राम मूर्ति पाठक, विनय पांडेय, कुंदन उपाध्याय, प्रदीप सिंह, प्रदीप ओझा, ज्ञान चंद जायसवाल, राकेश तिवारी, रितेश कुमार, मनोज पांडेय, बीरेंद्र मिश्रा, सरोज तिवारी, मनीष झा सहित कई गणमान्य समाजसेवी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *