Advertisement

पंचायत सचिवालय में बिरसा मुंडा जयंती पर विशेष ग्राम सभा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को बोकारो जिला के हद में पंचायत भवन बोडीया दक्षिणी में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पंचायत की मुखिया तरुलता देवी ने की।

ग्राम सभा में उपस्थित पंचायत के रहिवासियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए समाधान की बात कही गयी। इससे पुर्व मुखिया तरुलता देवी, पुर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद आदि ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण व् पुष्प अर्पित कर नमन किया। साथ हीं धरती आबा के सपनो को साकार करने का संकल्प लिया गया। मौके पर मुखिया तरुलता देवी, पूर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद, दर्जनों स्वयं सेवक, सहायक, प्रीति, अंशू, बिक्रम यादव, करण यादव, अरविन्द सहित दर्जनों ग्रामीण महिला उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *