एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढ़ोरी महाप्रबंधक कॉलोनी स्थित ऑफिसर क्लब मे 15 नवंबर को सीएसआर विभाग द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान का समापन किया गया। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के जयंती पर उनके तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दिया गया। इसके अलावा झारखण्ड के स्थापना के रजत जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि क्षेत्र के जीएम रंजय सिन्हा मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित कर तथा बिरसा मुंडा के तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर किया गया। संचालन सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार ने किया। इसमें सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत कई तरह के आयोजन किये गये थे। सभी प्रतिभागियों को उपहार, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसमें गायन, नृत्य, लोक नृत्य, कव्वाली, बैडमिंटन, रक्त दान शिवर, स्वास्थ्य जांच शिविर, पौधा रोपण, निबंध प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक आदि के लिए सीसीएल कर्मी, ठेका मजदूर, स्कूल के बच्चों आदि प्रतिभागी को सम्मानित किया गया।

इस दौरान डीएवी ढ़ोरी तथा कस्तूरबाश्री विद्या निकेतन के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये, जो सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अभियान के तहत विद्यालय के बच्चों ने भी बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाई थी, उन सभी को सम्मानित किया गया। क्षेत्र के मानव संसाधन विभाग के कर्मियों ने सर्विस शीट को डिजिटलाइशन करने मे बहुमूल्य योगदान दिया था, उन सभी को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ढ़ोरी जीएम रंजय सिन्हा ने कहा कि बहुत हर्ष की बात है कि आज भगवान बिरसा मुंडा के जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस तथा झारखंड राज्य के स्थापना के रजत जयंती सहित सतर्कता जागरूकता अभियान का समापन किया जा रहा है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया।

मौके पर विभागाध्यक्ष मानव संसाधन कुमारी माला, एसओ एक्स यूके पासवान, एएसओ सुरेश सिंह, डॉक्टर पुनीत कुमार, विधायक प्रतिनिधि मिथलेश तिवारी, यूनियन प्रतिनिधि धीरज पांडेय, विनय सिंह, महारूद्र सिंह, हीरालाल रविदास, जवाहलाल यादव, जयनाथ मेहता, कुंज बिहारी प्रसाद, गोवर्धन रविदास, महेन्द्र चौधरी, कैलाश ठाकुर, अनपति देवी विद्यालय के सचिव अमित सिंह सहित लक्ष कुमार नारंग, उमाशंकर महतो, अरविन्द कुमार, मंटू सिंह, जेपी पाठक, फूलचंद किस्कू, डीएवी ढ़ोरी के शिक्षक रोहित सिन्हा, अग्रदीपा पवार, शिवानी कुमार, कस्तूरबाश्री विद्या निकेतन की शिक्षिका नंदनी कुमारी व इन्द्राणी सिन्हा राय सहित विद्यालय के छात्र छात्रा तथा अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply