एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस रजत जयंती व् धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन के अवसर पर 15 नवंबर को बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र सहित विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर मुख्य रूप् से जिला के हद में करगली गेट दुर्गा मंडप के समीप स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर अलग -अलग समय में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जानकारी के अनुसार इस अवसर पर बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष खनन के. एस. गैवाल द्वारा वरीय पदाधिकारियों के साथ धरती आबा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से हम सभी त्याग और बलिदान की प्रेरणा ले सकते हैं। उनका जीवन पर्यंत संघर्ष की गाथा हमें जीवन मे सतत प्रयत्नशील होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने समाज को संगठित कर आम जनता को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया।
इस अवसर पर प्रबंधन की ओर से विस्थापित नेता सोहन लाल माझी को नागाड़ा, मांदर, ढोल आदि दी गई। मौके पर विभागाध्यक्ष मानव संसाधन विनय रंजन टुडू, कारो पीओ सुधीर कुमार सिंहा, एसओ भू-राजस्व शंकर कुमार, एसओएक्स मनोज कुमार, प्रबंधक एचआर पी एन सिंह समेत यूनियन पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह, राम निहोरा सिंह, पंकज महतो, कैलाश ठाकुर, धर्मेंद्र सिह, महारूद्र सिह व् कर्मियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
![]()













Leave a Reply