Advertisement

माइंड नेस्ट स्टडी हब ऑनलाइन पुस्तकालय का शिक्षक व् छात्रों ने किया उद्घाटन

पुस्तकालय ज्ञान का घर है-बंदना सिंह

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर की महिला अधिकार कार्यकर्ता सह समाजसेवी बंदना सिंह एवं आभा प्रवीण ने शहर के विवेक -विहार मुहल्ला में 15 नवंबर को माइंड नेस्ट स्टडी हब ऑनलाइन पुस्तकालय का उद्घाटन किया।

मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य अतिथियों को संबोधित करते हुए उद्घाटनकर्ता बंदना सिंह ने कहा कि पुस्तकालय ज्ञान का घर है। यह शांत वातावरण में अध्ययन, शोध और पढ़ने का केंद्र है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में सभी वर्गों के रहिवासियों को ज्ञान पाने का समान अवसर मिलता है। यह साक्षरता, विद्वता एवं आजीवन शिक्षा को बढ़ावा देता है और यह समस्तीपुर का अपडेट पुस्तकालय में ये सारे गुण और सुविधा मौजूद हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि यहां आकर बेहतर शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में कदम उठाएं।

मौके पर पुस्तकालय के संचालक सेवानिवृत्त बैंककर्मी प्रवीण कुमार ने कहा कि आज के गुगल के समय में बेहतर शिक्षा के लिए एक अपडेट पुस्तकालय की जरुरत महसूस की जा रही थी। इसी को देखते हुए शिक्षाहित में कम खर्च में अध्ययन-अध्यापन को बेहतर वातावरण उपलब्ध करने का कोशिश किया गया है। मौके पर स्तुति सिंह, अनामिका कुमारी, मनीषा कुमारी, अभिनव कुमार, समाजसेवी पवन महतो, सुभाष चन्द्र मिश्र, भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *