महात्मा ग्रोवर राज्य में शिक्षा का अलख जगाने वाले कर्मयोगी थे-डॉ खान
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में 15 नवंबर को तीन महत्वपूर्ण अवसरों- झारखंड राज्य के गौरवशाली 25वें स्थापना दिवस, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा एवं डीएवी आंदोलन के प्रणेता महान शिक्षाविद पूर्व निदेशक महात्मा नारायण दास ग्रोवर की जयंती को चिन्हित करने के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया।
जानकारी देते हुए विद्यालय के शिक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह का शुभारंभ भगवान बिरसा एवं महात्मा नारायण दास ग्रोवर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। बताया कि प्रातः कालीन प्रार्थना सभा की सभी गतिविधियां इस विशेष अवसर पर ही आधारित थी। सुविचार स्मृति पटेल, कविता कक्षा चौथी की तनीषा एवं मदीहा, समाचार दशम वर्ग की निकिता एवं अदिति, प्रश्नोत्तरी वर्ग अष्टम की ओशानी एवं अमृता, व्याख्यान वर्ग एकादश की तरन्नुम एवं नैंसी द्वारा प्रस्तुत किया गया। वरीय शिक्षक पंकज कुमार ने इस विशेष अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह विद्यालय के प्राचार्य डॉ जी. एन खान ने अपने उद्बोधन में कहा कि 15 नवंबर 2000 को झारखंड बिहार से अलग होकर भारत का 28 वां राज्य बना। झारखंड भगवान बिरसा की ही परिकल्पना है, यह कथन अतिशयोक्ति नहीं, शाश्वत सत्य है। पुर्व निदेशक महात्मा नारायण दास ग्रोवर के विषय में उन्होंने कहा कि वे दूरदर्शी, कर्मयोगी एवं शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले युग पुरुष थे। उन्होंने सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में शिक्षा का अलग जगाने का स्वप्न देखा और इसे साकार भी किया। वे अत्यंत सादगी से जीवन यापन करना पसंद करते थे। सामान्य जनों के बीच मे झोले वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध थे। उनकी सादगी एवं कर्मनिष्ठता डीएवी संस्था के लिए आदर्श है।

प्राचार्य डॉ खान ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम एक ही दिन झारखंड राज्य का स्थापना दिवस, धरती आबा एवं महात्मा ग्रोवर की जयंती मना रहे हैं। हमें इन महान विभूतियों से प्रेरणा ग्रहण कर एक समृद्ध और शिक्षित झारखंड के निर्माण के मार्ग को प्रशस्त करना चाहिए। समारोह का मंच संचालन अरविंदो सदन की वर्ग शिक्षिका वीणा कुमारी ने किया। इस अवसर पर वरीय शिक्षक पंकज कुमार, रंजीत कुमार सिंह, जितेंद्र दुबे, टी.एम. पाठक, असित कुमार गोस्वामी, बी के दसौंधी, जयपाल साव, रितेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, रेखा कुमारी, आराधना, मधुमल्लिका उपाध्याय, जयप्रकाश गिरि, रंजीता पांडेय, खुशबू कुमारी, बबली कुमारी, शंकर तिवारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका व् छात्र-छात्रा उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply