Advertisement

मेला के सातवें दिन बाबा हरिहरनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के सातवें दिन 15 नवंबर को बाबा हरिहरनाथ मन्दिर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। मन्दिर में बिहार विधान सभा चुनाव में चुने गए जनप्रतिनिधियों ने भी आकर माथा टेका। बाबा हरिहरनाथ का दर्शन – पूजन किया।

उधर मेला भ्रमण आये अधिकतर श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन और बाबा हरिहरनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इलेक्ट्रिक डेकोरेशन से सम्पूर्ण मंदिर परिसर जगमग कर रहा है। सफाई और सतर्कता की अति सुन्दर व्यवस्था किए जाने के कारण श्रद्धालु पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। श्रद्धालु पर्यटकों को कोई असुविधा न हो इसके लिए पर्याप्त पेयजल, शौचालय आदि की व्यापक रूप से व्यवस्था उपलब्ध है।

इस प्रकार मन्दिर प्रशासन मेला में आ रहे श्रद्धावान बाबा हरिहरनाथ के दर्शनार्थ भक्तों के सहयोग में हर संभव प्रयास कर रहा है। बाबा हरिहरनाथ मन्दिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला ने बताया कि इस समय बाबा हरिहरनाथ का पट सुबह चार बजे से रात्रि आठ बजे तक दर्शनार्थ खुला रहता है। ज्ञात हो कि 15 नवंबर को मन्दिर में बिहार विधानसभा चुनाव में चुने गए जनप्रतिनिधि का भी धर्मार्थ आगमन होता रहा।जनप्रतिनिधियों ने बाबा हरिहरनाथ के द्वार में माथा टेका और भगवान हरिहर का महिमा कीर्तन किया।मन्दिर से नन्द बाबा ने प्रदेश के जनता को असमंजस की स्थितियों से अलग स्थायी सरकार चुनने के लिए साधुवाद दिया।

इन नवनिर्वाचित विधायकों ने किया बाबा हरिहरनाथ में दर्शन – पूजा

इस अवसर पर वैशाली जिला के हाजीपुर के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक अवधेश सिंह, नरकटियागंज (सिकटा) विधायक समृद्ध वर्मा सहित कई नवनिर्वाचित विधायकों ने बाबा हरिहर नाथ के सानिध्य में पूजा -अर्चना की। इस मौके हरिहरनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक आचार्य सुशील चंद्र शास्त्री, मुख्य पुजारी पंडित पवनजी शास्त्री, नंद बाबा, तीर्थ पुरोहित बम बम बाबा “अर्चक” आदि उपस्थित थे।नव निर्वाचित विधायकों का पूजा करने के लिए आना जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *