अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में सारण जिला की हद में सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन के आरजेडी उम्मीदवार निवर्तमान विधायक डॉ रामानुज प्रसाद को छोड़कर सभी छह प्रत्याशियों की जमानत जप्त हो गई है। एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी विनय कुमार सिंह ने इस क्षेत्र से दो बार विजेता रहे। उन्होंने आरजेडी के डॉ रामानुज प्रसाद को 4767 वोटो के अंतर से पराजित किया।
आश्चर्यजनक बात यह है कि इस चुनाव में सबलपुर दियारे में बीजेपी को अब तक का बंपर वोट मिला। पिछले लोकसभा चुनाव में इस दियारे के मतदाताओं ने बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी को 4848 वोट दिए थे, जबकि इस विधानसभा चुनाव में भाजपा के विनय कुमार सिंह को 5,489 वोट दिए। अब तक के यहां के इतिहास में बीजेपी को मिला यह सबसे ज्यादा मत है।
किसको कितना मत मिला
संपन्न चुनाव में बीजेपी की जीत हुई और उसके उम्मीदवार विनय कुमार सिंह को 90842 (+4767) मत मिले। आरजेडी के डॉ रामानुज प्रसाद इस बार चुनाव हार गए। उन्हें 86075( – 4767) वोट मिले। इसी तरह जनसुराज के चंदन लाल मेहता को 11977, रमेश कुमार (स्वतंत्र) को 3156, रोहित राय (स्वतंत्र) को 1720, सुरेन्द्र प्रसाद यादव (जनशक्ति जनता दल) को 1235, अजय कुमार (समता पार्टी) को 1158 तथा धर्मवीर कुमार (नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी) को 471 वोट ही मिल पाया। इस क्रम में नोटा पर भी 2606 वोट गिरे। आरजेडी छोड़कर कुल वोटों का 1/6 यानी 16.66 प्रतिशत नहीं होने की वजह से नियमानुसार जमानत गंवानी पड़ी। इनका जमा सिक्योरिटी डिपोजिट जप्त हो जायेगा।
जीत पर खुशी, बांटी गयी मिठाइयां
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के शानदार प्रदर्शन एवं सोनपुर से एनडीए प्रत्याशी विनय कुमार सिंह की जीत पर सोनपुर स्थित शहीद महेश्वर चौक पर भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू की अध्यक्षता में जीत पर मिठाइयां बांटी गई एवं नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारों से पूरा चौक गूंज उठा। मौके पर प्रदेश भाजपा नेता सुनील कुमार सिंह, जिला संयोजक सुनील दुबे, सत्येंद्र सिंह, पार्षद मुकुंद कुमार सिंह, विजय रंजन सिंह, मुकेश सिंह, विजय कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, गोपाल सिंह, प्रिंस कुमार सिंह, इंद्रजीत सिंह सहित सभी दुकानदारों ने जश्न में भागीदारी निभाई।
![]()













Leave a Reply