Advertisement

जनजातीय गौरव व् राज्य स्थापना दिवस पर द्वार व् भगवान बिरसा प्रतिमा का अनावरण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में 15 नवंबर को बोकारो जिला के हद में कथारा महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष भव्य द्वार का उद्घाटन तथा धरती आबा की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

जानकारी के अनुसार सीसीएल कथारा क्षेत्र द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर धरती आबा की प्रतिमा का अनावरण क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद किया और कहा कि उनकी प्रतिमा हमें सदैव उनके आदर्शों, साहस और बलिदान की याद दिलाती रहेगी। उन्होंने कहा कि यह संयोग है कि हम सभी राज्य स्थापना के रजत जयंती (25वां वर्षगांठ) मना रहे है। जबकि, भगवान बिरसा मुंडा का 150वां जयंती आज हीं है। कहा कि भगवान बिरसा को 25 वर्ष की आयु में 15 नवंबर को शहादत हुई थी।

कहा कि प्रतिमा का अनावरण क्षेत्र के कर्मचारियों और स्थानीय रहिवासियों को जनजातीय संस्कृति और गौरव से जोड़ना तथा बिरसा मुंडा के संघर्ष और समर्पण से प्रेरणा लेना है। इससे पूर्व क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार ने फीता काटकर नवनिर्मित मुख्य द्वार का उद्घाटन तथा प्रतिमा का अनावरण किया, तथा प्रतिमा को नमन करते हुए फूल माला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। क्षेत्रीय सलाहकार समिति सदस्य, सीसीएल सेफ्टी व वेलफेयर बोर्ड के सदस्य, विभिन्न श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों ने भगवान बिरसा की 150वीँ जयंती पर विचार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक मानव संसाधन सूर्य प्रताप सिंह जबकि धन्यवाद ज्ञापन कथारा कोलियरी के प्रभारी परियोजना पदाधिकारी कृष्ण मुरारी ने किया। मौके पर सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य लखन लाल महतो, बेलफेयर बोर्ड सदस्य रामेश्वर मंडल, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के सीसीएल रिजनल सचिव वरुण कुमार सिंह, राकोमयू क्षेत्रीय अध्यक्ष व् बेरमो विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, रीजनल उपाध्यक्ष अंजनी त्रिपाठी, क्षेत्रीय सलाहकार समिति सदस्य विजय कुमार सिंह, राजू स्वामी, बालेश्वर गोप, मो. इक़बाल, राजकुमार मंडल, सचिन कुमार, मथुरा सिंह यादव, शमसूल हक, सेफ्टी बोर्ड सदस्य कामोद प्रसाद, बैरिस्टर सिंह, मो. निज़ाम, इस्लाम अंसारी, नवीन विश्वकर्मा, स्वांग – गोविंदपुर फेज दो के परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार तिवारी, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन माधुरी मडके सहित कई गणमान्य जनों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की समाज के प्रति कृति को याद किया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष उत्खनन अभिजीत दत्ता, क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एमएन राम, विभागाध्यक्ष वित्त राजीव रंजन, विभागाध्यक्ष असैनिक संजय सिंह, प्रबंधक एचआर गुरु प्रसाद मंडल, एससी पासवान, बोकारो थर्मल के थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव, कथारा ओपी प्रभारी, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता, श्रमिक नेता खगेश्वर रजक, विकास सिंह, अभियंता सहायक असैनिक कृष्ण मोहन सहित सैकड़ो कर्मी, विभिन्न श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि व् स्थानीय ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे। सभी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया और महाप्रबंधक के इस पहल की सराहना की, जो जनजातीय गौरव को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *