एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड राज्य स्थापना दिवस तथा राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 15 नवंबर को जिला मुख्यालय कैंप टू में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता तथा मध एवं निषेध झारखंड सरकार योगेंद्र प्रसाद, विशिष्ट अतिथि विधायक चंदनकियारी उमाकांत रजक, विधायक बेरमो कुमार जयमंगल, अध्यक्षा झारखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग झारखंड सरकार बेबी देवी एवं जिला परिषद अध्यक्षा सुनीता देवी शामिल थे।

मौके पर बोकारो जिला उपायुक्त उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, निदेशक डीआरडीए मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांडा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी ए. के. सिंह सहित जिला, प्रखंड, अंचल स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों द्वारा सीसीएल सीएसआर के तहत 49 दिव्यांग लाभुकों को स्कूटी एवं सीसीएल एनसीआरएपी के तहत 2 फॉग ट्रक लाभुकों को दिया गया।
![]()













Leave a Reply