Advertisement

बोकारो जिले में 91 योजनाओं में 341.60 करोड़ 27 हजार राशि का उद्घाटन व् शिलान्यास

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के तहत राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में बीते 11 से 15 नवंबर तक संपूर्ण राज्य में रजत जयंती उत्सव का आयोजन किया गया। इसी क्रम में 15 नवंबर को बोकारो जिला मुख्यालय कैंप टू स्थित शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा मद्द निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए। जबकि विशिष्ट अतिथि में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (अनुप सिंह), चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक, झारखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्षा बेबी देवी एवं जिला परिषद अध्यक्षा सुनीता देवी शामिल हुए।

मौके पर बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, निदेशक डीआरडीए मेनका, अपर समाहर्ता मोहम्मद मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांडा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, अंचल स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात उपायुक्त अजय नाथ झा द्वारा स्वागत संबोधन किया गया, जिसमें उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बोकारो जिले के कुल 341 करोड़ 60 लाख 27 हजार रुपए राशि की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया एवं जिले में जिला स्तर पर मंत्री एवं विधायक द्वारा कुल 45 योजनाओं में 101 करोड़ 83 लाख 97 हजार रुपए राशि की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया जाएगा। साथ हीं उन्होंने जनसेतु एप की विस्तार से जानकारी दी।

झारखंड स्थापना दिवस पर पेयजल स्वच्छता तथा उत्पाद एवं निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद द्वारा जिला स्तर पर 42 करोड़ 99 लाख 9 हजार रुपए की राशि का उद्घाटन एवं 58 करोड़ 84 लाख 88 हजार रुपए की राशि का शिलान्यास किया गया। इस तरह दोनों मिलकर 101 करोड़ 83 लाख 97 हजार रुपए की राशि का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया, जिसमें ग्रामीण विकाश विशेष प्रमंडल बोकारो, नगर निगम चास, एनआरईपी विभाग, भवन प्रमंडल विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग के कुल 45 योजनाएं शामिल है, जिसमें 30 योजनाओं का उद्घाटन एवं 15 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

साथ ही उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य स्तर पर बोकारो जिले के कुल 91 योजनाओं में 341 करोड़ 60 लाख 27 हजार रुपए राशि का उद्घाटन एवं शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किया गया, जिसमें 87 योजनाओं में से 269 करोड़ 76 लाख 52 हजार रुपए राशि का उद्घाटन एवं 71 करोड़ 83 लाख 75 हजार रुपए राशि का शिलान्यास किया गया, जिसमें ग्रामीण कार्य विभाग विशेष प्रमंडल बोकारो के कुल 4 योजनाएं, भवन प्रमंडल बोकारो के कुल 4 योजनाएं, ग्रामीण कार्य विभाग बोकारो के कुल 79 योजनाएं एवं पथ प्रमंडल बोकारो के कुल 4 योजनाएं शामिल है।

इस अवसर पर शिकायत का समयवद्ध एवं पारदर्शी निपटारण हेतु जनसेतु ऐप की शुरुआत मंत्री द्वारा बटन दबाकर शुरू किया गया। इस ऐप में शिकायत की स्थिति का ऑनलाइन ट्रेस, कब दर्ज हुई विस्तार से इसकी जानकारी दिया जाएगा। साथ ही नई शिकायतें दर्ज करना जो किसी भी विभाग से संबंधित हो एवं ऑनलाइन अपलोड संबंधी दस्तावेज फोटो प्रमाण पत्र भी दर्शाया गया है। समस्या का समाधान तेज और सटीक हेतु जनसेतु एप की शुरुआत की गई है। इस ऐप के संबंध में मंत्री एवं बेरमो विधायक ने उपायुक्त के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा कार्य है।

इससे जिले की आम जनता की समस्या का निपटारण समय सीमा के अंदर होगा। मंत्री ने उपायुक्त को निर्देश दिया कि इस ऐप की जानकारी हेतु ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें, ताकि दूर दराज के जरूरतमंदो को इस ऐप की जानकारी हो सके तथा वे अपने मोबाइल के माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति को देख सके। उन्होंने कहा कि इस ऐप की जानकारी हेतु ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी गांव गांव जाकर आमजनों को जानकारी दें।

मंत्री एवं विधायकगण जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व नया मोड़ बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती धूम धाम से मनाया। मंत्री एवं विधायक गण द्वारा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया, जिसमें जेएसएलपीएस बोकारो, प्रखंड विकास कार्यालय बेरमो, जिला निर्वाचन विभाग बोकारो, जिला खेल कार्यालय बोकारो, जिला पंचायती राज कार्यालय बोकारो, फुसरो नगर परिषद, सिविल सर्जन कार्यालय बोकारो, नगर निगम चास, जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय बोकारो, आपदा प्रबंधन विभाग बोकारो, कल्याण विभाग बोकारो, सिविल डिफेंस बोकारो, सामान्य शाखा बोकारो एवं झारखंड शिक्षा परियोजना के पदाधिकारी/कर्मी शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *