सच का पर्दा उठाता रहे हर घड़ी, शख्स वो इस शहर में बचा है कहां-सविता राज
एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। बिहार सरकार के तत्वावधान में सारण जिला के हद में हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में एक बार पुनः सामयिक परिवेश संस्था ने 15 नवंबर को शिरकत की। संस्था की संस्थापिका कवियित्री व् लेखिका ममता मेहरोत्रा ने सभी को साधुवाद दी। यहां पाटलिपुत्र पटना में संचालित लिटेरा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति पर मेला दर्शक झूम उठे।मौके पर दर्जनों सारण जिला प्रशासन के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुजफ्फरपुर की युवा कवियित्री सविता राज ने अपनी ग़ज़ल सच का पर्दा उठाता रहे हर घड़ी, शख्स वो इस शहर में बचा है कहां प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरी। वहीं श्वेता ग़ज़ल की हम तो बेरंग हैं रंगों में हमारा क्या है, रंग फूलों के हैं फूलों में हमारा क्या है ने दर्शकों का मन मोह लिया। गायक राजेश केशरी ने शिव शंकर को जिसने पूजा सुनाकर वाहवाही बटोरी।
कार्यक्रम में म्यूजिशियन में की-बोर्ड पर विकास सोलंकी, ढोलक पर अमरनाथ, पैड पर अभिषेक कुमार ने साथ दिया। वहीं लिटेरा पब्लिक स्कूल के शिक्षक नीति रोहतगी, विशाल, मनीष, ब्रजेश एवं प्रस्तुति देने वाले छात्र पलक प्रिया, पायल कुमारी, खुशी रॉय, आयशा कुमारी, अंशिका राज, अंशु सावन, अनुष्का राज, आस्था यादव, माही राज, रिशु कुमारी, अभिजीत कुमार, आदित्य कुमार, अमन राज, अपूर्वा, अंशु कुमार, आयुष, आयुष राज, मानवीर रे, प्रतिम कुमार, प्रियांशु राज, रिहांश गौरव, सौरभ कुमार, श्रीति कुमारी, राधिका कुमारी, काजल कुमारी, अभिनंदन कुमार, पलक प्रिया, पायल कुमारी, रौशन कुमार आदि ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को सफल बनाया।
![]()













Leave a Reply