Advertisement

रणविजय पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल में 14 नवंबर को बाल दिवस उत्साह उल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों को उपहार एवं टॉफी वितरित की गयी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।

कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों और छात्रों द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर की गयी। विद्यालय की प्राचार्या विभा पांडेय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल दिवस सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि बच्चों के अधिकार, उनकी खुशियों और उनकी संभावनाओं को सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान का उजाला भी हैं।

आज की पीढ़ी पहले से कहीं अधिक जिज्ञासु, संवेदनशील और सक्षम है। उन्हें सही दिशा, सकारात्मक वातावरण और अच्छे संस्कार देना हर अभिभावक और शिक्षक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय बच्चों में अनुशासन, नैतिकता, रचनात्मकता और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। वे बच्चों से कहना चाहती है कि सपने देखें, मेहनत करें, ईमानदार रहें और समाज व राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझें। आप सभी में अपार प्रतिभा है, जरूरत है उसे निखारने की।

शिक्षकों ने बच्चों के बीच विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की। कई छात्रों ने कविता, गीत और नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में मिठू कुमारी, वरीय शिक्षक निशाकर डे, राजीव रंजन, सरिता कुमारी, अब्दुल शाहिद अंसारी, अब्दुल कादिर अंसारी, छोटेलाल ठाकुर, सबिता पांडेय, धनेश्वर महतो, रिया जायसवाल, शाहिदा सालेहा, पुष्पांजलि कुमारी, उमा कुमारी, सुषमा कुमारी, मीनू कुमारी, रणजीत कुमार, डिंपल शर्मा सहित कई शिक्षक-शिक्षिका मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *