प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो में 14 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर खेल कूद का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय के सचिव अमित कुमार सिंह, मारवाड़ी महिला मंडल की सदस्य हिमांशी अग्रवाल, सोनम बंसल, नूतन मित्तल, गरिमा अग्रवाल, नीलम अग्रवाल द्वारा बिरसा मुंडा के चित्र पर पुषार्पण एवं दीप मंत्र के द्वारा किया गया। इसके उपरांत भैया बहनों द्वारा विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन किया गया। जिसमें खो -खो, कबड्डी, सौ मीटर दौड़ आदि खेलो में भैया बहनों द्वारा अपनी अपनी प्रतिभा दिखाया गया। अंत में अरुण, उदय एवं प्रभात के भैया बहन के बीच उपहार वितरण किया गया तथा सभी आचार्य, दीदी एवं कर्मचारी बंधु भगिनी का संपूर्ण योगदान रहा।
![]()













Leave a Reply