राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बिहार विधानसभा चुनाव में 14 नवंबर को चुनाव परिणाम एनडीए की एकतरफा जीत की खुशी में भाजपाइयों ने भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में होली दीवाली एक साथ मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत यादव, जो बिहार के दिघा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कार्य में लगे थे, उन्होंने बिहार के मतदाताओं और चुनाव कार्य में संलग्न सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि, बिहार के जागरूक मतदाताओं ने जाति और वर्ग से उपर उठकर पीएम मोदी का विकास कार्य और सीएम नितिश कुमार के सुशासन पर मुहर लगाया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में शामिल विशेष रूप से कांग्रेस के राहुल गांधी एवं वामपंथीयों का दुष्प्रचार को बिहार की जनता ने नकार दिया है।
बिहार के मतदाताओं ने एनडीए को एकतरफा जीत सुनिश्चित कर साबित कर दिया है कि, वर्ष 2047 तक हिन्दुस्तान को विकसित बनाने का मोदीजी के संकल्प के साथ है। बिहार में अब जाति और तुष्टीकरण की राजनीति नहीं सबका साथ और सबका विकास का मोदी की राजनीति प्रभावशाली होगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता श्रवण सिंह, विश्वनाथ यादव, भैरव महतो, चंद्रप्रकाश सिंह, हरे राम यादव, सीमा देवी, राजू पंडित, संजय मिश्रा, दिनेश यादव, विरेश निषाद, राजेश रजक, मिथलेश शर्मा, रमेश सिंह, महादेव राम, दिलीप राम, पप्पू यादव, हरपाल सिंह, रंजीत राम, विशाल राम, किशोर झा, यमुना करमाली, शिबू प्रजापति, प्रेम वश सिंह, बैजनाथ गुहा आदि सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply