Advertisement

महिला मंडल समिति के समारोह में शामिल हुई दर्जनों महिलाएं

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट छोटा चौक स्थित खुशी ग्राम संगठन कार्यालय में झारखंड रजत जयंती के अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सर्वप्रथम तेनुघाट के कई महिला को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। जो महिला समिति पूरी संगठित एवं अच्छी तरह से चलने वाली समिति में से है उसमें प्रथम संतोषी महिला मंडल, द्वितीय शक्ति महिला मंडल तथा तृतीय एकता महिला मंडल समिति को दिया गया।

वहीं खुशी ग्राम संगठन को सुचारू और संगठित रूप से चलने के लिए समिति के अध्यक्ष आशा देवी, सचिव मधुलिका शरण, सदस्य रंजू कुमारी और निराली बाड़ा को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सभी महिला मंडल के सदस्यों ने शपथ लिया कि वे सभी महिलाओं को जागरूक बनाएंगे और अन्याय न सहेंगे और ना सहने देंगे। साथ ही तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव द्वारा एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन कराया गया। इसमें पंचायत में आए योजनाओं के बारे में बताया गया।

इस अवसर पर पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, खुशी ग्राम संगठन अध्यक्ष आशा देवी, सचिव मधुलिका शरण, शक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष ममता देवी, कोषाध्यक्ष सुजाता प्रसाद, निराली बाड़ा, रंजू कुमारी, पिंकी वर्मा सहित महिला मंडल के कई सदस्यगण मौजूद थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *