Advertisement

लीला जानकी पब्लिक स्कूल द्वारा बाल दिवस पर नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए पिकनिक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित लीला-जानकी पब्लिक स्कूल द्वारा 14 नवंबर को पिकनिक का आयोजन किया गया। पिकनिक में विद्यालय के नन्हें-नन्हें बच्चे शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार लीला-जानकी रघुनाथपुरम पेटरवार द्वारा बाल दिवस के अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए आनंददायक पिकनिक का आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक नीरज सिन्हा के नेतृत्व में नर्सरी से कक्षा एक तक के बच्चों को तेनुघाट डैम का भ्रमण कराया गया, जहां बच्चों ने प्राकृतिक सौन्दर्य का भरपूर आनंद लिया।

पिकनिक के दौरान बच्चों ने रंग-बिरंगे व्यंजनों का स्वाद लेते हुए नृत्य और संगीत में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी ने पूरे कार्यक्रम का माहौल खुशनुमा बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, सामूहिकता और सीखते हुए आनंद का वातावरण तैयार करना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *