Advertisement

झारखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती पर पंचायतों में महिला समूह द्वारा कार्यक्रम

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड राज्य स्थापना की पच्चीस वर्ष शानदार तरीके से पूरे होने की खुशी में 14 नवंबर को रजत जयंती बतौर हरेक पंचायतों में महिला समूहों द्वारा कई रंगारंग आयोजन किया गया।

इस पावन मौके पर बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत में उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गये। इस अवसर पर चलकरी दक्षिणी पंचायत में संचालित जोहार मरांग बुरुं ग्राम संगठन द्वारा गौरव पूर्ण 25वां स्थापना दिवस मनाया गया।आयोजन में तीन समूह क्रमशः सरना महिला समिति, विद्यासागर महिला समिति व जोहार जाहेर आयो महिला समिति पूर्ण रूप से सक्रिय रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर पंचायत की मुखिया रजनी देवी व क्षेत्रीय समन्वयक अनुज कुमार महतो उपस्थित थे। मुख्य तीन केडर नेहा हांसदा (एमबीके), सुमिता देवी (एडब्लू), आरती देवी (एपीएस), सुनीता देवी (एकेएम) की मुख्य भूमिका रही। आगंतुक अतिथियों का स्वागत करते हुए तीनों केडरों ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार की हरेक महत्वकांक्षी योजनाओं की कड़ी में सरकार ने महिलाओं को ग्रुप के माध्यम से स्वावलंबी बनाने का सराहनीय प्रयास किया है। मुखिया रजनी देवी, प्रखंड समन्वयक के अलावे प्यारी देवी (अध्यक्ष), वार्ड सदस्य विकाश मुर्मू, आलो देवी, सुनील रजवार, सुनीता देवी, प्यारी देवी, बबीता देवी आदि उपस्थित थी। बताया जाता है कि प्रखंड के हद में चलकरी उत्तरी तथा अंगवाली उत्तरी पंचायत में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *