रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पीएमश्री +2 उच्च विद्यालय कसमार में 14 नवंबर को जनजातीय गौरव पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जनजातीय क्षेत्र भ्रमण, सेमिनार एवं पखवाड़े भर आयोजित कार्यक्रमों की विवेचना प्रस्तुत की गई।
बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। प्रधानाध्यापक समेत अन्य शिक्षकों ने पंडित नेहरू के व्यक्तित्व के विभिन्न आयामों से विद्यार्थियों को अवगत कराया एवं उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक फारुक अंसारी ने विद्यार्थियों से और बेहतर प्रदर्शन करने की अपेक्षा की। हिन्दी शिक्षक रामबाबू शुक्ल ने काव्य पाठ प्रस्तुत कर सभी विद्यार्थियों का मन मोह लिया। शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए उनके मंगलमय भविष्य की कामना की गई। जनजातीय ग्राम भ्रमण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों की टीम ने अशोक कुमार रजवार के नेतृत्व में पडयर कोचा, केदला गांव का भ्रमण कर गांव की चित्रकला, खेती, रहन-सहन, संस्कृति एवं वेषभूषा की जानकारी प्राप्त की।

विद्यालय परिसर एवं ग्राम भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक फारुक अंसारी, डॉ रणजीत कुमार झा, रामबाबू शुक्ल, डॉ अवनीश कुमार झा, महाकांत झा, धनंजय कुमार, परमेश्वर बेसरा, कैलाश कुमार, अमित कुमार, डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह, सुशीला कुमारी, रिशु कुमार, अजय कुमार दुबे, रितेश कुमार महथा, कुमार राजेश, नितेश कुमार प्रजापति, दिनेश कुमार महतो, शिवम, गौतम, रविता, लक्की, कोमल, विद्या, ज्योति, प्रेम, लवली, रिया समेत अन्य शिक्षक,शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र – छात्रा उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply