रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड के घाटशिला में संपन्न उप चुनाव में झामुमो के सोमेश कुमार सोरेन जीत हासिल की है। सोरेन की जीत पर 14 नवंबर की संध्या बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी ने हर्ष व्यक्त की है।
प्रखंड प्रमुख नियोती ने कहा कि यह जीत झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किए गए विकास कार्यों की जीत है। उन्होंने कहा कि राज्य में चल रहे जनकल्याणकारी योजनाओं, जनजातीय समुदाय के उत्थान के प्रयासों और ग्रामीण विकास की दिशा में सरकार की पहल पर जनता ने भरोसा जताया है।
उन्होंने कहा कि घाटशिला की जनता ने साबित कर दिया कि विकास, जन सरोकार और पारदर्शी व्यवस्था पर रहिवासियों का विश्वास बढ़ रहा है। यह सिर्फ एक उपचुनाव की जीत नहीं, बल्कि हेमंत सोरेन सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर जनता की मुहर है।
![]()













Leave a Reply