एनडीए की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी, की आतिशबाजी
प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत के बाद 14 नवंबर को पुरे बोकारो जिला में उत्सव का माहौल रहा। जगह जगह चौक चौराहो पर गठबंधन समर्थित दलों के समर्थको द्वारा जमकर आतिशबाजी कर एक दूसरे के बीच मिठाई बांटी गयी।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार स्थित गिरिडीह के पुर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय के आवासीय कार्यालय के समीप बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद एकत्रित कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। वहीं भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, भारत माता की जय, मोदी-नीतीश जिंदाबाद, मोदी-योगी जिंदाबाद, जय श्रीराम जैसे नारों से पुरा बाजार क्षेत्र गूंज उठा।

इस अवसर पर पुर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा जताया है। कहा कि बिहार की अमन पसंद जनमानस ने बैलेट के माध्यम से जंगलराज को पुरी तरह नकार दिया है और विकास को प्राथमिकता दी है। यहां करगली बाजार रहिवासी समाजसेवी आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि इस चुनाव में तेजस्वी यादव को बिहार की जनता ने सीधे नकार दिया। कार्यकर्ताओं ने इस जीत पर खुशी जाहिर की।
मौके पर पुर्व सांसद के निजी सचिव मृत्युंजय पांडेय, भाजपा फुसरो नगर अध्यक्ष दिनेश यादव व महामंत्री रमेश स्वर्णकार, संत सिंह, दिनेश सिंह, भरत वर्मा, वैभव चौरसिया, ललन मल्लाह, अभिषेक कुमार सिंह, चंदन कुमार, मधेश कुमार, सुजीत चक्रवर्ती, विनोद तिवारी, बलराम आदि मुख्य रूप उपस्थित थे।

एक अन्य जानकारी के अनुसार बिहार में एनडीए गठबंधन की प्रचंड जीत पर जिला के हद में कथारा मोड़ मुख्य चौक पर समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। साथ हीं जय श्रीराम तथा मोदी-योगी नीतीश जिंदाबाद के नारे लगाये।
मौके पर भामसं नेता रामेश्वर कुमार मंडल, जमसं नेता राजकुमार मंडल, भाजपा नेता सह अधिवक्ता मनोज यादव, दिलीप कुमार, मनोज तिवारी, राजेश पांडेय, आजसू नेता मुकेश सिंह, बोड़िया दक्षिणी पंचायत के पुर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद सहित दर्जनों समर्थक उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply