Advertisement

रामजी से पूछे जनकपुर के नारी गीत की प्रस्तुति से झूम उठे मेला दर्शक

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला के पर्यटन विभाग के सांस्कृतिक मंच पर 14 नवंबर को सुरभि कला मंच सोनपुर (सारण), के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से मेला दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

इस अवसर पर लोक गायक सोनू बाबू ने सेर की सवारी डेरवा पहरवा, मनी जायसवाल ने राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी, राम के अधिकारी तोहार बड़का भैया हो, रामजी से पूछे जनकपुर के नारी आदि गीतों की प्रस्तुति से पंडाल में बैठे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

वहीं, नृत्य कलाकार अरविंद कुमार और नूतन कुमारी ने छैला बिहारी के गीत सुखल फूटानी छोड़ बलमुआ पर युगल नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद कहां गेलउ भैंसुर तोहर कहवां रे देवरा एवं मैथिली गीत तोहरे देहिया पर लाल लाल साड़ी ने धमाल मचा दिया। कार्यक्रम में संगत कर रहे राजीव वर्मन, हारमोनियम पर राम बहादुर सिंह, तबला पर संजीव कुमार और नाल पर भोला की अच्छी सहभागिता रही।
कार्यक्रम एवं मंच का संचालन उद्घोषक रंगकर्मी विट्ठलनाथ सूर्य कर रहे थे। उन्होंने अपनी जानदार और शानदार सुरीली आवाज में दर्शकों पर जादू डाला। पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी।

सारण जिला प्रशासन की अगली प्रस्तुति दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि देते हुए उनके गाए गीत पटना से बैदा बुला द काफी प्रभावी रही। खूब तालियां बजी। इसके बाद राह चलेली त टोकेला सोनार सैयां जी, हां, हम बिहार हैं जी, चूड़ी, लहठी, बाली, बिंदिया का करी, जब घरे नइखे पियवा ससुरार का करी के गीत – संगीत की दुनिया में दर्शक व् श्रोतागण झूमते रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *