Advertisement

विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला में चार धाम यात्रा का शुभारंभ

श्रीरामजनभूमि मंदिर तथा वैष्णव देवी मंदिर का अभी भी सौंदर्यीकरण जारी

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला की धार्मिक -आध्यात्मिक यात्रा पर आपने जाने का निश्चय कर लिया है तो मेला में चार धाम यात्रा का कपाट खुल गया है। यात्रा शुल्क चुकाकर आप सोनपुर मेला से ही परिवार सहित चार धाम का दर्शन कर सकते हैं। इस चार धाम दर्शन में बाबा हरिहर नाथ बाबा के दर्शन की भी व्यवस्था की गई है।

धर्म – अध्यात्म की दृष्टि से पूरा हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला का एरिया सदैव अध्यात्मवादियों को अपनी ओर आकृष्ट करता रहा है। यहां के मठ – मंदिर की अपनी गौरव – गरिमा रही है। इसलिए मेला देखने आनेवालों के मन और आत्मा में यह चाहत होती है कि मेला परिभ्रमण के क्रम में उनकी यह इच्छा भी पूरी हो जाए। इस इच्छा को व्यवसायियों ने अपनी कमाई और मेला यात्रियों की अध्यात्म के प्रति जगी प्यास को बुझाने के लिए अस्थाई मंदिर और चार धाम निर्माण का नायाब तरीका निकाल लिया।

इस बार मेले में कैलाश पर्वत चार धाम यात्रा का भी दर्शन होगा। इसकी तैयारी भी अब अंतिम चरण में है। इसी तरह अयोध्या धाम स्थित भगवान श्रीराम की जन्म भूमि की प्रतिकृति भी आकर्षण का केंद्र होगा। इसके सजावट का कार्य भी अब पूर्ण होने वाला है। इसके अलावा गाय बाजार स्थित चार धाम की तैयारी जोर- शोर से शुरू है।

सोनपुर मेले में पहली बार बने भूल-भुलैया में भटकेंगे मेला दर्शक

हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में पहली बार लखनऊ की मशहूर भूल -भुलैया के तर्ज पर भूल – भुलैया गुफा का निर्माण हो रहा है। इसके सजावट का कार्य भी अंतिम चरण में है। जो देखने जाएंगे वे भटकेंगे। किसी के सहयोग से ही बाहर निकल पाएंगे। मेले में इस बार जल परियों का कई जगह शो होगा। इस बार अभी तक तीन स्थानों पर जल परियों की शो होगा। विशेषकर महिलाएं और बच्चों को यह शो अच्छा लगता है।

सोनपुर मेला दर्शकों पर चलेगा तीन जादूगरों का जादू

मेले में अभी तक तीन जादूगरों का टेंट – शामियाना तन चुका है। सभी मेला में आए दर्शकों को अपनी जादू की छड़ी से अपनी ओर आकृष्ट करने का प्रयास करेंगे। इन जादूगरों में जादूगर महाकाल आर के सरकार, जादूगर शिव सम्राट आदि शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *