Advertisement

गोमिया में सीपीआई (एम) प्रखंड कमेटी की बैठक संपन्न

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की गोमिया प्रखंड कमेटी की बैठक 13 नवंबर को आयोजित किया गया। बैठक में पार्टी के आधा दर्जन वरीय पदाधिकारी सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में स्वांग वन बी स्थित सीपीआई (एम) पार्टी कार्यालय में 13 नवंबर को गोमिया प्रखंड कमेटी की बैठक विनय महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य कॉमरेड रामचंद्र ठाकुर, जिला सचिव कॉ भागीरथ शर्मा, राज्य कमेटी सदस्य कॉ प्रदीप कुमार विश्वास एवं कॉ श्याम सुंदर महतो मौजूद थे।

बैठक में पार्टी के गोमिया प्रखंड सचिव कॉ राकेश कुमार ने गोमिया के विभिन्न पंचायत में पार्टी के विकास की कार्य योजना को पेश किया। इसे सर्वसम्मति से पास करते हुए विस्तृत कार्ययोजना पार्टी को हर एक पंचायत में ले जाने के लिए बनाई गई। पर्यवेक्षक के रुप नेतृत्वकारी साथियों ने कहा कि आज झारखंड के अंदर जमीन के सवाल पर संघर्ष की जरूरत है।

गैरमजरूआ जमीन जनता की पहुंच से दूर होती जा रही है। स्थानीय नीति पर भी सरकार एकमत नहीं हो पा रही है। आने वाले दिनों में पार्टी जमीन और विस्थापन के मुद्दे को लेकर बड़े आंदोलन पर जाएगी। बैठक में इस बात पर भी चर्चा की गई कि एक तरफ आगामी 18 नवंबर से राज्य सरकार द्वारा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है, वहीं दूसरी तरफ पिछले दिनों सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जिन जरूरतमंदो को अबुआ आवास की स्वीकृति मिली है उन्हें दूसरे, तीसरे , एवं चौथे किस्त की राशि अभी भी सरकार ने बकाया रखा है।

बैठक में पार्टी के गोमिया प्रखंड कमेटी सदस्य कॉ लखन महतो, कॉ गौतम पांडेय, कॉ भुवनेश्वर महतो, कॉ शंकर प्रजापति, कॉ अजय कुमार, कॉ भोला स्वर्णकार, कॉ केशु कमार, कॉ हरिचरण सिंह आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *