Advertisement

भाजपा नेता यदुनंदन जायसवाल बने धनबाद दुरसंचार सलाहकार समिति सदस्य

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार रहिवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता यदुनंदन जायसवाल को भारत दूर संचार निगम लिमिटेड के अंतर्गत धनबाद दुरसंचार सलाहकार समिति (टीएसी) का सदस्य मनोनीत किया गया है।

जानकारी के अनुसार जायसवाल को निदेशक पीएचपी उर्वशी सांगवान ने पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। जायसवाल अपनी मनोनीत की स्वीकृति महाप्रबंधक, धनबाद व्यापार क्षेत्र बीएसएनएल जो इस समिति के सदस्य सचिव हैं को देंगे।
बता दें कि, यदुनंदन जायसवाल लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने जन संघ के समय से पार्टी में जुड़कर कार्य किया है। वे कसमार प्रखंड भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष एवं बीस सूत्री अध्यक्ष भी कई बार रह चुके हैं।

जायसवाल का गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय तथा गोमिया के भूतपूर्व विधायक दिवंगत छत्रु राम महतो से भी बेहतर संबंध रहा है। इनके मनोनयन से भाजपा नेता वाणेश्वर महतो, छोगालाल सिंह आदि नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *