प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। राज्य सरकार की स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से विद्यालयों की स्वच्छता स्थिति को लेकर स्वच्छता-प्रपत्र भरे जा रहे है।
स्वच्छता स्थिति पर चर्चा करते हुए 13 नवंबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली संकुल की विभिन्न विद्यालयों की स्थानीय उत्तरी पंचायत सचिवालय में सीआरपी आनंद प्रजापति ने किया। इस अवसर पर मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, जल सहिया भाग्यरानी देवी,आंगनवाड़ी सेविका अनीता देवी, मेनका देवी, सहायिका रुक्मिणी देवी, एएनएम कुमारी बबीता, स्वास्थ्य कर्मी बिंदेश्वर कपरदार,आदि।
ग्रामीण गौतम पाल, रामबिलास रजवार, भगवान दास आदि की उपस्थिति में विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, स्कूलों में रख-रखाव, साबुन से हाथ धोने की आदत, व्यवहार परिवर्तन, जलवायु परिवर्तन, माहवारी स्वच्छता विषयों पर चर्चा की गयी तथा प्रपत्र भरकर सीआरपी ने सभी से हस्ताक्षर कराए।
![]()













Leave a Reply