Advertisement

सीसीएल की मेडिकल कैम्प में 35 मरीजों ने कराया ईलाज

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी एरिया की केंद्रीय अस्पताल ढोरी द्वारा 13 नवंबर को जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।

जानकारी के अनुसार आयोजित स्वास्थ्य शिविर में केंद्रीय अस्पताल ढोरी के चिकित्सक डॉ राहुल ने क्रमवार 35 महिला-पुरुष ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच कर उनका ईलाज किया। स्टेनले (जीएनएम) ने उपस्थित मरीजों की रक्त चाप मापी, जबकि प्रीति बास्की ने आये हुए मरीजों के नाम की पंजीयन के साथ वरीय फार्मासिस्ट चंद्रकांत प्रसाद को दवा वितरण में सहयोग किया।

जांच टीम में जितेंद्र चौहान सहित पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, भोला राज, सौरव कुमार मिश्रा, रोकी कमार, संगीता देवी आदि ने सहयोग किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *