रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अबुआ आवास के तहत बोकारो जिला के हद में चंदनक्यारी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में निर्मित आवासों का कार्य पूरा होने पर पात्र लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया।
इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। लाभुक परिवारों ने नए घर में प्रवेश कर खुशी व्यक्त की और सरकार के प्रति आभार जताया। गृह प्रवेश कार्यक्रम में उपस्थित चंदनक्यारी बीडीओ अजय कुमार वर्मा ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी परिवार बिना छत के न रहे। सभी पात्र लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि जिन लाभुकों के आवास अधूरे हैं, उन्हें भी जल्द पूर्ण कर गृह प्रवेश कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि योजना का लाभ सही लाभुक को मिल सके। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply