Advertisement

झारखंड स्थापना दिवस पर गोमिया में निकाली गई साइकिल रैली

विजय कुमार साव/गोमिया  (बोकारो)। झारखंड स्थापना दिवस रजत जयंती के अवसर पर 13 नवंबर को बोकारो जिला के हद में गोमिया में साइकिल रैली निकाली गई। रैली में बीडीओ, सीओ, मुखिया, पंसस आदि ने भाग लिया।

ज्ञात हो कि झारखंड स्थापना दिवस के पच्चीस वर्ष पूरे होने पर पूरा झारखंड रजत जयंती समारोह मना रहा है। इसी क्रम में 13 नवंबर को बोकारो जिला के हद में गोमिया स्थित उच्च विद्यालय होसिर में गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो एवं सीओ आफताब आलम ने स्कूली बच्चों के साथ साइकिल रैली निकालकर उन्नतिशील झारखंड का संदेश दिया।

साइकिल रैली प्रखंड के हद में होसिर स्कूल मैदान से शुरू होकर साड़म बाजार होते हुए तेनुघाट ऊपरी सड़क से पुनः वापस स्कूल मैदान आकर समाप्त हो गया। इस दौरान प्रदूषण मुक्त हरियाली झारखंड बनाने का भी संकल्प लिया गया।
इस संबंध में बीडीओ महतो एवं सीओ आलम ने कहा कि साइकिल रैली से हमे यह संदेश मिलती है कि जब बहुत जरुरी हो तभी हम वाहन का प्रयोग करें।

ऐसा करने से न केवल हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि पर्यावरण भी प्रदूषण मुक्त रहता है। अधिकारी द्वय ने कहा कि हमारे लिए यह खुशी का पल है कि आज झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर सभी जगह रजत जयंती समारोह मनाया जा रहा है। कहा कि आज पूरे झारखंड में उन्नति का पहिया निरन्तर आगे बढ़ता जा रहा है।

रैली के दौरान वीर झारखंड आंदोलनकारियों जैसे बिरसा मुंडा, सिदो -कान्हू, फुलो-झानो एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति बच्चों ने नारा लगाते हुए सम्मान व्यक्त किया। उनके उत्साहपूर्ण नारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रवाद की भावना से गूंज उठा, जो झारखंड के युवा पीढ़ी की देशभक्ति का एक जीवंत प्रमाण है।

मौके पर स्थानीय मुखिया सावित्री देवी, पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, विधायक प्रतिनिधि संतोष साव, अमित पासवान, विद्यालय के सचिव सुजीत प्रसाद, प्रधानाध्यापक ललन प्रसाद सहित दर्जनों गणमान्य रैली में शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *