नारी पीड़ा को दर्शाती विदेशिया गीत पर मेला दर्शकों की भर आई आंखें
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला के मुख्य सांस्कृतिक मंच पर सांस्कृतिक दीवा कार्यक्रम में 13 नवंबर के सुरभि कला मंच सोनपुर के कलाकारों अरविंद कुमार व नूतन कुमारी की शानदार जोड़ी ने भोजपुरी के शेक्सपियर लोक कवि भिखारी ठाकुर की विदेशिया नाटक की चर्चित गीत जइहा ना पुरुबवा ए बलमुआ, जदुआ मारे बंगलीनिया ना ने पंडाल में बैठे दर्शकों को न सिर्फ भाव -विह्वल किया बल्कि उन्हें झकझोर कर रख दिया।
मेला मंच पर गायिका मनी जयसवाल ने अपनी सुरीली आवाज में मईया गीत निमिया के डाल मईया लावेली झुलूहवा हो की झूली झूली ना, कि मईया झूलनी झुलनवा की झूमि झूमि ना एवं पागल कहेला ना हो लोगवा पागल कहेला ना, हम तो नईहर के बानी रसीली गाकर दर्शकों को झुमाया। कलाकार अरविंद कुमार और नूतन कुमार की जोड़ी ने नदिया के पार फिल्म के बहुचर्चित गीत कौन दिशा में लेके चला रे बटोहिया पर भाव नृत्य प्रस्तुत किया।
इस दिवाकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन उद्घोषक व सुप्रसिद्ध रंगकर्मी बिट्ठलनाथ सूर्य कर रहे थे। इससे पूर्व सुरभि कला मंच की कलाकारों द्वारा प्रथम प्रस्तुति बिगड़ी मोरी बना दो ये शेरावाली मैया सोनू बाबू के गायन से शुरुआत की। इसके बाद हो आज तेरे भवन दे दे अपनी शरण, सोनपुर के मेलवा में धनिया हेरैली हे दरोगा बाबू आदि की प्रस्तुति दी।
जिला प्रशासन सारण मुख्यमंत्री छपरा की अगली प्रस्तुति में मिथिलेश कुमार एंड टीम, वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर के द्वारा सिया कुमारी मिथिला के दुलारी आज मिथिला नगरिया कमाल सखिया आदि गीतों की प्रस्तुति कर श्रोताओं से तालियां बटोरी।

अंतिम कार्यक्रम में होली गीतों का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों के रंग में दर्शक भी रंग गए। बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में होली खेले पर खूब तालियां बजीं। इस आयोजन में भाग लेने वाले कलाकारों में मिथिलेश सिंह, अमित कुमार, शशांक राज, पंकज कुमार, रोहित कुमार, सुधीर कुमार, अविनाश कुमार, शांतनु कुमार, शिवम कुमार, गौतम कुमार, कृष कुमार आदि शामिल रहे।
वहीं अगली प्रस्तुति में राजनंदिनी और टीम छपरा की प्रस्तुति घर में पधारो गजानन जी, कैसे मैं शिव को मनाऊं शिव मानत नाही और सोनपुर के मेलवा में पियवा हेराइल ए दरोगा बाबू, खोज द ना पियवा हमार के साथ ही भ्रूण हत्या पर आधारित दो गीत की प्रस्तुति की गई। भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागृति का संदेश भी दिया गया।
हमरा के कोख में जानी मारा ए माई बेटी अंगना के तुलसी घर के गायक कलाकारों में धर्मेंद्र कुमार, सरोज कुमार, अनिल कुमार, मनोज कुमार आदि शामिल रहे। मौके पर जिला प्रशासन छपरा की ओर से सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
![]()













Leave a Reply