प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के कई पंचायतों में राज्य स्थापना की 25 वर्ष पूरे होने पर महत्वकांक्षी योजना अबूआ आवास के दर्जनों लाभुकों को गृह-प्रवेश कराया गया।
इस क्रम में 12 नवंबर को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत में वित्तीय वर्ष 2023-24 में आवंटित तीन अबूआ आवास के लाभुकों की आवास में विधिवत गृह-प्रवेश का रस्म अदा की गई। इस अवसर पर अंगवाली पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने पंचायत सचिव नूपुर कुमारी, रोजगार सेवक वीरेंद्र कुमार महतो एवं अन्य की उपस्थिति में फीता काटकर तीनों आवासों का उद्घाटन किया।
लाभुकों में वार्ड क्रमांक ग्यारह की फुलमनी देवी, वार्ड क्रमांक पांच की सुनीता देवी तथा गीता देवी के नाम शामिल है। सबों ने विभागीय निर्देशानुसार कथित आवास को सुरक्षित व साफ-सुथरा रखने के लिए शपथ लिया। मौके पर कनीय अभियंता (मनरेगा) पंकज कुमार, बीएफटी बैजनाथ रविदास, संबंधित वार्ड के भोला राज, अजय सोरेन, रंजीत रजवार, गणेश महतो, कुलेश्वर रजवार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply