एस. पी. सक्सेना/धनबाद (झारखंड)। झारखंड के कोयला नगरी धनबाद जिला के हद में झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह से उनके आवासीय कार्यालय में 12 नवंबर को बोकारो जिला के हद में जनता मजदूर संघ कथारा क्षेत्र का एक प्रतिनिधिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जमसं कथारा क्षेत्रीय सचिव राजकुमार मंडल कर रहे थे।
पुर्व विधायक से भेंट में जमसं नेता आर. इग्नेश, बैरिस्टर सिंह, जितेन्द्र त्रिपाठी आदि शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने जमसं संस्थापक सह पूर्व विधायक सिंह को पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया साथ हीं सिंह की धर्मपत्नी सह विधायक रागिनी सिंह का अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने कथारा क्षेत्र के मजदूरों की समस्याओं, कोयला मजदूरों की सुरक्षा, रोजगार, स्थिरता और मजदूरी दर से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की। साथ हीं आउटसोर्सिंग कंपनियो द्वारा मजदूरों की सुविधा में कटौती को लेकर हस्तक्षेप की मांग की। यूनियन नेताओं ने पूर्व विधायक से आग्रह किया कि मजदूर वर्ग की आवाज को मजबूत करने और उनकी समस्याओं को संबंधित विभाग तक पहुंचाने में सहयोग करें।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सिंह ने कहा कि श्रमिक जमात समाज व् देश के विकास की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि बेरमो कोयलांचल क्षेत्र के मजदूरों ने हमेशा विकास में अहम भूमिका निभाई है, लेकिन उनकी समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मजदूरों के हित और सम्मान की रक्षा के लिए उनके द्वारा हरसंभव पहल की जाएगी। ज्ञात हो कि जमसं प्रतिनिधिमंडल आवश्यक बैठक को लेकर कथारा से धनबाद गये थे।
![]()













Leave a Reply