पकड़े गए बेटिकट यात्री से जुर्माने के रूप वसूला गया ₹30,30,470
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल में 11 नवंबर को मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया। जिसमें 4329 बेटिकट यात्री पकड़े गए। पकड़े गये बेटिकट यात्रियों से जुर्माने के रूप में कुल 30,30,470 रुपए वसूले गए।
बताया जाता है कि यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर के कुशल निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। अभियान के अंतर्गत रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों एवं विभिन्न ट्रेनों में एक साथ समन्वित और सघन टिकट जांच की गई।
इस टिकट चेकिंग अभियान के दौरान कुल 4329 यात्रियों से ₹30,30,470/- ( कुल- तीस लाख तीस हजार चार सौ सत्तर रुपये) जुर्माने के रूप में वसुला गया। यह कार्यवाही रेल मंडल के सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर की गई।
टिकट जांच दल द्वारा बिना टिकट यात्रा, गलत श्रेणी में यात्रा, अनियमित टिकट तथा मासिक पास के दुरुपयोग जैसे मामलों में तत्परता से कार्रवाई की गई। संयुक्त अभियान में सोनपुर रेल मंडल के अनुभवी टिकट निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक एवं आरपीएफ टीमों ने प्रभावी समन्वय के साथ कार्य किया। अभियान के दौरान रेल यात्रियों को नियमित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक भी किया गया। रेल प्रशासन ने यात्रियों से यह अपील किया है कि वे बिना टिकट यात्रा न करें तथा रेलवे के नियमों का पालन करें।
![]()













Leave a Reply