एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जय झारखंड मजदूर समाज कार्यालय सेक्टर 9 बोकारो मे 11 नवंबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय सदस्य सह युनियन महामंत्री बी के चौधरी की अध्यक्षता में बैठक की गयी। बैठक में कार्यकारिणी के सदस्य और सभी विभाग से नेता और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं, मजदूर प्रतिनिधियों एवं कामगारों ने कहा कि आये दिन प्लांट मे सुरक्षा के अभाव मे एवं जर्जर हो चुके मशीनरियों के कारण ठेकाकर्मीयों का असमय मृत्यु हो रही है या अपंग हो रहे है। इसे लेकर चिन्ता व्यक्त किया गया तथा मृत्य मजदूरों के आत्मा की शान्ति के लिये दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया।
मौके पर अपने संबोधन मे यूनियन के महामंत्री बी के चौधरी ने कहा कि प्रबंधन सुरक्षा के नाम पर कवच के नाम पर करोड़ो रूपया बर्बाद कर रही है तथा मोदीजी के तरह सुरक्षा पर भाषणबाजी कर रही है। दुर्घटना जांच के नाम पर जांच कमिटी बनाकर सरकार या मजदूरों के आंख मे धूल झोकने का काम कर रही है। लेकिन आयेदिन प्लांट में हो रहे दुर्घटना रूकने के बजाय बढता जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर सुरक्षा के अभाव मे अगर मजदूर काम से इन्कार करता है तो ऐसे मजदूरों को काम से निकाल बाहर कर दिया जाता है।
दुसरी तरफ उत्पादन और मुनाफा मे 90 प्रतिशत योगदान देने वाले मजदूर जो स्थायी नेचर का काम कर रहा है उसका हक अधिकार के लिए जय झारखंड मजदूर समाज लगातार आन्दोलनरत है। प्रबंधन कुम्भकर्ण बना हुआ है, जिसे आर पार की लड़ाई से हीं जीता जा सकता है। जिसे करने का निर्णय लिया गया। साथ साथ मुख्य महाप्रबंधक सुरक्षा का घेराव भी जल्द करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में महामंत्री चौधरी ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते 39 महिने का एरियर, समयबद्ध युनियन चूनाव, इन्सेंटिव रिवार्ड स्कीम मे सुधार, एस वन से कार भत्ता, ठेका कर्मीयों को रात्री, केन्टीन, साईकिल भत्ता, बीजीएच मे भर्ती ठेका मजदूर मरीजों को मुफ्त भोजन, बीजीएच मे काम कर रहे इस्पातकर्मी, ठेकाकर्मीयों को मुफ्त साईकिल स्टेन्ड का उपयोग, एसडब्लू का बीजीएच मे ईलाज, यूएसडब्लू को मोटर साइकिल पास इत्यादि मांगो पर सकारात्मक पहल करें अन्यथा आन्दोलन झेलने के लिए तैयार रहें।
बैठक का संचालन संयुक्त महामंत्री एन के सिंह, शंकर कुमार, अनिल कुमार, कार्यालय मंत्री आर बी चौधरी, यू सी कुम्भकार, जितेन्द्र कुमार चौधरी, रौशन कुमार, तुलसी साह, ए डब्लू ए अन्सारी, आई अहमद, सुरेश प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, ओ पी चौहान, आर आर सोरेन, रामेश्वर मांझी, शशिकांत, दयाल मांझी, रामा रवानी, अभिमन्यु मांझी, बरिया तेली , प्रमोद कुमार, उपेंदर कुमार, ए के मंडल , एम एल मोदी, जितेन्द्र कुमार सिंह, उत्तम कुमार, सत्येंद्र कुमार, दिलीप ठाकुर, विक्की कुमार, संजय कुमार, अरविंद, बिनोद गोप, विजय साहू आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply