Advertisement

भाकपा ने चलाया नावाडीह में जन जागरण अभियान

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) द्वारा बीते 9 नवंबर को बोकारो जिला के हद में नावाडीह में चलाया गया जन जागरण अभियान। जन जागरण के तहत क्षेत्र के किसान व् मेहनतकश मजदूर साथियों से संवाद स्थापित किया गया।

जानकारी के अनुसार नावाडीह अंचल के पेंक पंचायत मे भाकपा का एक दल जन जागरण जत्था जो नवंबर क्रांति के उपलक्ष्य मे बीते 7 से 15 नवंबर तक आंदोलन सप्ताह मनाने का कार्यक्रम पुरे झारखंड राज्य मे कर रहा है, जागरण जत्था का एक टीम भ्रमण मे है। ज्ञात हो कि भाकपा झारखंड राज्य परिषद नवंबर क्रांति दिवस मनाने का एक आकर्षक सोच बनाया है। इसके तहत 7 से 9 नवंबर तक आंदोलन सप्ताह मनाया गया। जिसके तहत कार्यक्रमों को लेकर जन – जागरण करने का काम किया गया।

जन जागरण के द्वारा किसानों की जमीन वापसी, कर्ज माफी, न्याय और मान – सम्मान की माँग के लिए संघर्ष की बात कही गयी। नावाडीह अंचल परिषद भाकपा ने अपने 15 सूत्री मांगों के समर्थन मे 11 नवंबर को एक दिवसीय धरना का कार्यक्रम नावाडीह मे करेगा, जिसमे सैंकड़ो किसान – मजदूर भाग लेंगे।

प्रमुख मांगों में भूमि बैंक को रद्द करने, गैर मजरुआ बंदोबस्ती जमीन का राजस्व वसूली चालू करने और रैयती मान्यता देने, किसानों को दस हजार रुपया मासिक पेंशन देने, झारखंड आंदोलनकारियो को उचित पेंशन, चिकित्सा, सम्मान की सुविधा देने, फ़सल बीमा योजना सभी प्रकार की जमीनो पर देने, नावाडीह अंचल के पेंक पंचायत मे करोड़ो रूपये से बने अस्पताल को सारी व्यवस्था के साथ चालू करने, गोनियाटो पंचायत से कंजकिरो मोड़ तक पक्की सड़क और नदी मे पुल का निर्माण करने, अंचल के प्रत्येक पंचायतों मे एक एक कोल्ड स्टोरेज और धान क्रय केंद्र स्थापित करने, नावाडीह प्रखंड के सभी प्राथमिक, उत्कृमित मध्य, उच्च और 10+2 विद्यालयों मे रिक्त पदों के विरुद्ध शिक्षक की बहाली करने, आदि।

उद्योगो के लिए आवश्यकता से अधिक जमीनों का अधिग्रहण होने से हुए फाजील जमीनो को क़ृषि योग्य भूमि बनाकर किसानों को वापस करने, वन विभाग द्वारा सरकार को दी गई भूदान यज्ञ कमिटी की जमीन को 50 बर्षों बाद अवैध कब्जा करना बंद करने, साथ ही वन भूमि मे निवास करनेवाले आदिवासियों मूल रहिवासियों और कमजोर तबके को वन पट्टा निर्गत करने आदि शामिल है।

जन जागरण जत्था मे भाकपा बोकारो जिला सचिव कॉमरेड गणेश प्रसाद महतो, अंचल सचिव कॉ नुनुचंद महतो, कॉ जानकी महतो, चेतलाल महतो, मुकेश कुमार महतो,
डॉ हनीफ अंसारी, बालेश्वर महतो, फलेन्द्र महतो एवं अन्य कॉमरेड साथी शामिल थे। कहा गया कि 11 नवंबर के अंचल कार्यालय पर आयोजित धरना कार्यक्रम मे जिला सचिव कॉ गणेश प्रसाद महतो एवं कॉ वैद्य नाथ महतो मुख्य अतिथि के रूप मे भाग लेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *