जनता के विश्वास पर खरा उतरना मेरा लक्ष्य, क्षेत्र का समग्र विकास प्राथमिकता-मोनू
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में होने वाले आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
नगर परिषद चुनाव को लेकर 10 नवंबर को बेरमो सीम रहिवासी अजीत कुमार सिंह उर्फ मोनू सिंह ने फुसरो नगर परिषद के अध्यक्ष पद से चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा की है।
अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मोनू सिंह ने कहा कि वे जनता के विश्वास और समर्थन के बल पर चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उनके पास ठोस योजनाएँ हैं। सिंह ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में बस स्टैंड का सुदृढ़ीकरण, सब्जी बाजार का पुनर्विकास और युवाओं को रोजगार से जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि मैं राजनीति को सेवा का माध्यम मानता हूँ। वादे नहीं, बल्कि क्षेत्र की समस्याओं का स्थायी समाधान ही मेरा उद्देश्य है।
क्षेत्र के रहिवासियों के बीच सक्रियता और सहज व्यवहार के लिए लोकप्रिय मोनू सिंह का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद वे सभी वर्गों के सहयोग से फुसरो नगर परिषद क्षेत्र को एक विकसित और स्वच्छ नगर परिषद के रूप में स्थापित करेंगे।
![]()













Leave a Reply